मिशन शक्ति 5.0 के तहत इटावा पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा और स्वावलंबन के मंत्र
इटावा : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना ऊसराहार की मिशन शक्ति टीम ने सरस्वती क्लासेस कोचिंग सेंटर पहुँचकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में बिना डरे तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया ताकि महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। इटावा पुलिस द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.