मिशन शक्ति फेज-5 के तहत इटावा पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

इटावा : वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इटावा पुलिस लगातार जनजागरूकता की नई मिसाल पेश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.03.2026 को थाना चौबिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम राहिन पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102/108 (स्वास्थ्य सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी विस्तार से दी गई, साथ ही जरूरत पड़ने पर इनके सही उपयोग के बारे में भी समझाया गया।
इसके अलावा, महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं— विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना— की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इटावा पुलिस का यह प्रयास न केवल सुरक्षा का संदेश दे रहा है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सजग भी बना रहा है।

रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.