जसवंतनगर पुलिस ने भटकती महिला को परिजनों से मिलाया

खाकी का मानवीय चेहरा: जसवंतनगर पुलिस ने भटकती महिला को परिजनों से मिलाया, मिशन शक्ति टीम की तत्परता से मिलीं खुशियाँ

इटावा-  जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे 'मिशन शक्ति' अभियान ने आज एक और मिसाल कायम की है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को पुलिस टीम ने न केवल सुरक्षित सहारा दिया, बल्कि समय रहते उसे उसके परिवार से मिला दिया।
घटनाक्रम के अनुसार, आज 21 मार्च को जसवंतनगर में केला देवी मंदिर के पास ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी की नजर एक महिला पर पड़ी, जो बदहवास अवस्था में इधर-उधर भटक रही थी। महिला की स्थिति को भांपते हुए उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने तत्परता दिखाई और उसे सुरक्षित थाना जसवंतनगर पहुँचाया।
थाने पर महिला आरक्षी रश्मि और महिला आरक्षी सुरेखा ने बेहद संवेदनशीलता के साथ महिला की काउंसिलिंग शुरू की। महिला की घबराहट कम होने पर जब उसने अपना नाम-पता बताया, तो टीम ने बिना देरी किए थाना अजीतमल पुलिस से संपर्क साधा। सूचना पाकर महिला का पुत्र अंशुल तुरंत जसवंतनगर पहुँचा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने महिला को उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया। अपने परिजनों को पाकर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसके बेटे ने इटावा पुलिस की त्वरित कार्रवाई व इस मानवीय पहल के लिए पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.