पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार सक्रिय

इटावा- वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत इटावा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 21 मार्च 2026 को थाना इकदिल पुलिस टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1098 आदि) और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का निःसंकोच उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इटावा पुलिस का उद्देश्य— हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बने।


संवाददाता- विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.