महिला सुरक्षा के प्रति इटावा पुलिस का जागरूकता अभियान तेज
इटावा : प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत इटावा पुलिस निरंतर जन-जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना सहसों पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिंदौस में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
???? कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
???? 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
???? 102/108 – स्वास्थ्य सेवा
???????? 1090 – वूमेन पावर लाइन
???? 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
???? 181 – महिला हेल्पलाइन
☎️ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
???? 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
???? साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि—
✔️ किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP साझा न करें
✔️ संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
✔️ ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया उपयोग में सतर्कता बरतें
???? कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
???? इटावा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को लेकर ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना
No Previous Comments found.