जसवंतनगर के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित तीन दिवसीय “बौद्ध भीम कथा”

इटावा : जसवंतनगर के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित तीन दिवसीय “बौद्ध भीम कथा” का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
कथावाचिका प्रेमा अम्बेडकर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों को बताते हुए शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने जातिगत भेदभाव की पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा के बल पर इतिहास रचा।
कार्यक्रम में गौतम बुद्ध के करुणा, समानता और मानवता के संदेश को भी बताया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और कई श्रोता भावुक हो उठे।
समापन पर आयोजन समिति ने पत्रकारों व समाजसेवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.