नारी सुरक्षा | सम्मान | स्वावलंबन

इटावा : थाना बसरेहर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 1098, 1076, 1930 आदि) की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति से OTP साझा न करें और संदिग्ध लिंक से दूर रहें।
 महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा उपायों के प्रति सजग किया गया।
 इटावा पुलिस द्वारा जनजागरूकता के ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.