मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

इटावा :  मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत थाना चौबिया पुलिस टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं एवं आमजन को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। महिलाओं एवं युवाओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
इटावा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.