उम्मीद खो चुके दिनेश के हाथ में जब अचानक गूंजा उसका खोया हुआ मोबाइल
इटावा - चकरनगर इलाके से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे इलाके में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली का डंका बजा दिया है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि रास्ते में गिरा हुआ और पूरी तरह गायब हो चुका एक कीमती स्मार्टफोन पुलिस इस कदर 'पाताल' से खोज निकालेगी कि देखने वालों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाएगा। यह पूरी दास्तान डिभौली गांव के रहने वाले दिनेश (पुत्र बल्दू) के साथ शुरू हुई थी। दिनेश का चमचमाता ओप्पो 5G मोबाइल अचानक रास्ते में कहीं गिर गया था। आज के दौर में मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि इंसान की आधी जिंदगी होता है; अपनी इस बड़ी अमानत को खोकर दिनेश पूरी तरह टूट चुके थे और फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन पीड़ित दिनेश को शायद यह अंदाजा नहीं था कि इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के रडार पर हर एक फरियादी की धड़कन होती है। कप्तान साहब का सख्त आदेश मिलते ही चकरनगर पुलिस ने बैकग्राउंड में एक ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिसकी भनक किसी को नहीं थी।
थाने की कमान संभाल रहे प्रभारी निरीक्षक श्री बलराम मिश्रा ने मामले को सीधे अपने हाथ में लिया और अपने सबसे भरोसेमंद और मुस्तैद सिपाही अरुण कुमार को इस खुफिया और तकनीकी मिशन पर लगा दिया। इसके बाद शुरू हुआ खाकी का वो हाईटेक ऑपरेशन, जिसके आगे शातिर से शातिर दिमाग भी घुटने टेक दे। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। गायब मोबाइल की पल-पल की लोकेशन और ट्रेसबिलिटी रिपोर्ट को चौबीसों घंटे खंगाला जाने लगा। पुलिस की यह बेहद गोपनीय और तकनीकी घेराबंदी इतनी अचूक साबित हुई कि चकरनगर पुलिस ने आखिरकार उस गुमशुदा मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला।आज चकरनगर थाने के भीतर का नजारा बेहद भावुक और खुशनुमा था। प्रभारी निरीक्षक श्री बलराम मिश्रा और आरक्षी अरुण कुमार ने दिनेश को अचानक थाने बुलाकर उसकी खोई हुई अमानत सीधे उसके हाथों में सौंप दी। अपने फोन को दोबारा सही-सलामत देखकर दिनेश की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। और वे पुलिस की इस जांबाजी और मुस्तैदी के आगे नतमस्तक हो गए ।दिनेश ने नम आंखों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा और चकरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और जनता का खाकी पर विश्वास और मजबूत हो गया।
रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.