हाईवे पर घेराबंदी: इटावा पुलिस ने ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
इटावा : कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भरथना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को धर दबोचा है। यह कार्यवाही उस समय हुई जब भरथना पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु गश्त पर थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सटीक आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई। मुखबिर से मिली खबर के मुताबिक, पोक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा अभियुक्त आगरा-कानपुर हाईवे के पास, फर्रुखाबाद जाने वाले रास्ते पर मौजूद था और कहीं भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके की तरफ कूच किया और रणनीतिक रूप से घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस टीम को अचानक सामने देख अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवम यादव (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र स्व0 ध्यान सिंह, निवासी ग्राम कुतुबपुर, थाना भरथना के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ थाना भरथना में मु0अ0सं0 155/2025 के तहत बीएनएस की धारा 137(2)/87/65(1) और 3/4 (2) पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने में निरीक्षक अपराध श्री अरिमर्दन सिंह, उ0नि0 कोमल चौधरी और कांस्टेबल बीनू पवार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित और सूझबूझ भरी कार्यवाही से इलाके के नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है, वहीं इटावा पुलिस की इस कामयाबी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह
No Previous Comments found.