भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हुआ 10 साल का मासूम

भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हुआ 10 साल का मासूम, मां के उड़ गए थे होश... फिर इटावा पुलिस ने जो किया, उसे देख हर कोई रह गया दंग

इटावा - कालका एक्सप्रेस पकड़कर लुधियाना जाने का सपना कुछ ही पलों में एक खौफनाक मंजर में बदल गया, जब नगला मिलक का रहने वाला 10 वर्षीय मासूम दीप रेलवे स्टेशन की भारी भीड़ के बीच अपनी मां स्नेहलता की उंगली छोड़कर कहीं ओझल हो गया। प्लेटफार्म पर चीख-पुकार मच गई, मां का रो-रोकर बुरा हाल था और कलेजे का टुकड़ा आंखों से ओझल हो चुका था। लेकिन तभी इस ह्रदय विदारक कहानी में एंट्री होती है इटावा पुलिस के जांबाज 'सिंघमों' की!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़े निर्देशों पर 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत थाना कोतवाली की टीम ने मानो हवा का रुख ही बदल दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह, हेड कांस्टेबल सलिल कुमार और कांस्टेबल आकाश यादव ने एक पल भी गंवाए बिना पूरे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को छान मारा। समय रेत की तरह फिसल रहा था, लेकिन खाकी की तत्परता और संवेदनशीलता के आगे मुश्किलें ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। पुलिस की चीते जैसी फुर्ती और अथक प्रयासों ने आखिरकार उस मासूम को ढूंढ निकाला, जो भीड़ में कहीं सहमा खड़ा था। जब बिलखती मां की गोद में उसका लाल सकुशल वापस आया, तो स्टेशन परिसर तालियों और भावुक आंसुओं से गूंज उठा। परिजनों ने इटावा पुलिस की जांबाजी को दिल से सलाम किया, और एक बार फिर साबित हो गया कि सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के लिए इटावा पुलिस वाकई हर पल मुस्तैद है!

रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.