कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप – CATC-03 का समापन, कैडेट्स को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान
इटावा : 4 यूपी बटालियन एन.सी.सी., इटावा द्वारा *एमनीव विज़न स्कूल, इटावा* में आयोजित 10 दिवसीय *कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप – CATC-03* का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में इटावा एवं औरैया जनपद के 26 विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कैंप कमांडेंट *कर्नल सुधांशु द्विवेदी* ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण कैडेट्स को राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाता है।
प्रशासनिक अधिकारी *लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश* ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक कैडेट को अपने जीवन में अनुशासन एवं समर्पण को अपनाना चाहिए।
समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज, इटावा ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया।* सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी कैडेट्स ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट *कर्नल सुधांशु द्विवेदी* ने *एमनीव विज़न स्कूल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ* का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं सहयोग के कारण शिविर का संचालन सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। साथ ही उन्होंने *मेडिकल टीम बसरेहर, पुलिस विभाग एवं फायर ब्रिगेड टीम* द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह के दौरान *सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल), सूबेदार जीत राम, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, कंपनी हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान, सरवन सिंह, मेजर अवधेश कुमार, लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल, सेकंड ऑफिसर रवि दत्ता, अनित बालियान, सीटीओ सौरव कुमार, जीसीआई रागिनी पाल, वरिष्ठ सहायक ए.पी. त्रिपाठी, रतन कुमार एवं मुकेश श्रीवास्तव* सहित अन्य सैन्य प्रशिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना
No Previous Comments found.