बसरेहर के शेरपुर बांसगांवा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में शोक की लहर
बसरेहर : बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर बांसगांवा में बुधवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि आलोक कुमार जाटव (28 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी शेरपुर बांसगांवा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही बसरेहर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक जसवंत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना
No Previous Comments found.