वर्षों की निष्ठा को मिला सम्मान, मुख्य आरक्षी रामशंकर बने उपनिरीक्षक

इटावा : इटावा पुलिस परिवार के लिए आज का दिन बेहद खुशी और गर्व का रहा। विभाग की सेवा में वर्षों तक पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने वाले मुख्य आरक्षी रामशंकर की मेहनत का सुखद परिणाम आज सबके सामने है। पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में, आज 10 जुलाई 2026 को रामशंकर को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। पुलिस कार्यालय में आयोजित एक बेहद आत्मीय कार्यक्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खुद आगे बढ़कर रामशंकर के कंधों पर नए सितारे सजाए।

एसएसपी साहब ने इस मौके पर रामशंकर की कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके अब तक के समर्पण को नमन किया। उन्होंने बड़ी आत्मीयता के साथ उन्हें गले लगाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं। रामशंकर के चेहरे पर जो मुस्कान और संतुष्टि थी, वह उनके वर्षों के कठिन परिश्रम का प्रमाण थी। इस पल को देखकर वहां मौजूद सभी साथी अधिकारियों और कर्मचारियों के मन में भी गर्व की अनुभूति हुई। इटावा पुलिस विभाग की ओर से रामशंकर को इस बड़ी उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.