इटावा पुलिस की वीरता का सम्मान
इटावा : अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में इटावा पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो कुख्यात अपराधियों का पीछा किया। शिकोहाबाद में हुई मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की फायरिंग में आरक्षी डेविड चौहान और पुष्पेन्द्र चौधरी घायल हो गए, लेकिन पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी।
भागते समय अपराधियों ने एक प्राथमिक विद्यालय में घुसकर एक मासूम बच्चे को ढाल बना लिया। अत्यंत संयम, सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने पहले बच्चे को सकुशल सुरक्षित निकाला और फिर जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों को मार गिराया।
इटावा पुलिस की इसी असाधारण बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एसओजी और सर्विलांस टीम को ₹50,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भी टीम के साहस की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की। यह कार्रवाई इटावा पुलिस की जनता की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और खाकी के साहस का सशक्त उदाहरण बन गई है।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह
No Previous Comments found.