मिशन शक्ति के संग ऊसराहार पुलिस ने जगाई बेटियों में स्वाभिमान की अलख, अब हर महिला होगी सुरक्षित

इटावा : नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति माननीय मुख्यमंत्री जी की दृढ़ प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारते हुए, इटावा पुलिस ने एक नई मिसाल कायम की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में थाना ऊसराहार पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक विशेष जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया। थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब क्षेत्र में निकली, तो उनका ध्येय केवल पुलिसिंग करना नहीं, बल्कि हर मां, बहन और बेटी के भीतर सुरक्षा का वह अटूट विश्वास पैदा करना था, जिससे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना डरे आगे बढ़ सकें।

इस आत्मीय संवाद के दौरान थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र मिश्रा ने बड़ी संवेदनशीलता के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े 'सुरक्षा चक्र' के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बेहद सरल शब्दों में पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराधों के लिए 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये नंबर केवल सरकारी आकंड़े नहीं, बल्कि हर जरूरत के समय उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच हैं।
साइबर सुरक्षा के बढ़ते खतरों को देखते हुए टीम ने बड़ी सतर्कता के साथ महिलाओं को डिजिटल दुनिया के जालसाजों से सावधान रहने की अपील की। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (OTP) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करने का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि 'सतर्कता ही सुरक्षा है'। पुलिस टीम ने महिलाओं के बीच जागरूकता पम्पलेट भी बांटे। थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र मिश्रा और उनकी टीम का यह संवेदनशील प्रयास यह सिद्ध करता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इटावा पुलिस न केवल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देने के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। इस अभियान ने आज क्षेत्र की हर महिला को यह अहसास दिलाया है कि वे अकेली नहीं हैं, उनकी सुरक्षा के लिए पूरी पुलिस व्यवस्था एक ढाल बनकर उनके साथ खड़ी है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.