एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की जनसुनवाई में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

इटावा : जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपनी इस नित्य की कार्यप्रणाली के तहत आज भी फरियादियों की शिकायतों को बेहद संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुना।

इटावा पुलिस की यह निरंतर चलने वाली जनसुनवाई व्यवस्था, आम नागरिक और पुलिस के बीच भरोसे की एक मजबूत कड़ी है। आज जनसुनवाई के दौरान जब विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्याएं रखीं, तो एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने न केवल उनके आवेदनों को ध्यानपूर्वक पढ़ा, बल्कि उनकी पीड़ा को गंभीरता से महसूस किया।
महोदय ने सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं विभिन्न थानों के प्रभारियों से फोन पर वार्ता कर मामलों की वस्तुस्थिति जानी और यह सुनिश्चित किया कि हर फरियादी को न्याय मिले। एसएसपी ने पुनः दोहराया कि इटावा पुलिस की प्राथमिकता ही यही है कि किसी भी नागरिक को परेशान न होना पड़े और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।
पुलिस की यह नियमित जनसुनवाई इस बात का प्रमाण है कि इटावा पुलिस केवल संकट के समय ही नहीं, बल्कि हर दिन जनता की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.