चंद्रशेखर कृषि समिति के अध्यक्ष बने अरविंद प्रताप सिंह परिहार, किसानों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

इटावा :  कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद प्रताप सिंह परिहार को चंद्रशेखर कृषि समिति का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद समिति के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान एवं किसान महिलाएं मौजूद रहीं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अरविंद प्रताप सिंह परिहार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उनके हित में प्रभावी ढंग से कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और समिति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. विजय जायसवाल, पीएनबी के निदेशक रामू यादव, जगदीश यादव सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए किसानों के हित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने किसानों को भरोसा दिलाया कि समिति के माध्यम से उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।


रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.