मिशन शक्ति टीम की मुस्तैदी लाई रंग, मां से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
इटावा : इटावा में मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को 'मिशन शक्ति' टीम ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से सकुशल ढूंढ निकाला है। कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली यह बालिका घरेलू बात पर गुस्सा होकर घर से चली गई थी, जिसके बाद परेशान परिजनों ने सिविल लाइन थाने स्थित मिशन शक्ति केंद्र से मदद की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और लगातार तलाश के बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। थाने लौटने पर महिला पुलिसकर्मियों ने पहले बालिका की काउंसलिंग कर उसे प्यार से समझाया-बुझाया और फिर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को वापस पाकर अभिभूत परिवार ने इटावा पुलिस और मिशन शक्ति टीम का दिल से आभार जताया है, साथ ही पुलिस ने भी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह
No Previous Comments found.