अंधेरी रात में फरिश्ता बनी बलरई पुलिस: मात्र 01 घंटे में लापता पति को सकुशल ढूंढकर लौटाई घर की खुशियां

इटावा : इटावा में एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला है! थाना बलरई क्षेत्र से अचानक लापता हुए 37 वर्षीय भैरव पाल सिंह को पुलिस ने महज 01 घंटे के भीतर ढूढ़कर उनके परिवार की उजड़ती दुनिया को फिर से आबाद कर दिया।

घटना 19 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे की है, जब पति के अचानक गायब होने से सहमी और बेसुध शान्ति देवी रोते-बिलखते हुए थाने पहुंचीं। मामला सीधे तौर पर एक परिवार के इकलौते सहारे से जुड़ा था, जिसे देखते ही बलरई पुलिस ने बिना एक पल गंवाए एक्शन मोड़ पर आ गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए बलरई पुलिस ने फौरन एक विशेष टीम का गठन किया और सुरागरसी-पतारसी का जाल बिछाते हुए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की इस मुस्तैदी और तेजतर्रार कार्रवाई का असर यह हुआ कि सिर्फ 60 मिनट यानी मात्र 01 घंटे के भीतर ही लापता भैरव पाल सिंह को सकुशल ढूंढ निकाला गया। जैसे ही पति सही-सलामत परिवार के पास लौटे, अपनों की चीख-पुकार और आंसुओं की जगह खुशी और राहत भरी मुस्कान ने ले ली।
परिजनों ने दिल से बलरई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और फरिश्ते जैसी मदद के लिए आभार जताया, वहीं पुलिस ने भी परिवार को पूरी सजगता और एहतियात बरतने की हिदायत देते हुए यह साबित कर दिया कि इटावा पुलिस सचमुच 24 घंटों जनता की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.