एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा :  जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 27 अगस्त को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना गया।

एसएसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का तत्परता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.