इटावा में मिशन शक्ति का दिखा दमदार असर

इटावा : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर इटावा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान फेज-5 लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना चौबिया मिशन शक्ति पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और आमजन को महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी परेशानी या संकट की स्थिति में मदद के लिए पुलिस की 112 सेवा, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से सतर्क किया। टीम ने समझाया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी निजी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की गई।
इस दौरान महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और आमजन को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इटावा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.