मिशन शक्ति अभियान के तहत बसरेहर में महिलाओं को किया जागरूक
बसरेहर : मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बसरेहर मिशन शक्ति पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने 112, 102/108, 1090, 1098, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए ओटीपी किसी से साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतने की अपील की गई।
इस दौरान महिलाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित किया गया।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

No Previous Comments found.