मिशन शक्ति से महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का भरोसा

इटावा : महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर इटावा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में जागरूकता चौपाल आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

थाना प्रभारी हाकिम सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने भ्रमणशील रहकर लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला उत्पीड़न पर 1090 और 181, बाल सहायता के लिए 1098, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी भी दी गई।

चौपाल में साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर देते हुए लोगों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें। सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने के तरीके भी बताए गए। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इटावा पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बेटियों को जागरूक बनाने के साथ उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.