छठ पूजा को लेकर इटावा पुलिस सतर्क, एएसपी सिटी बबीता सिंह ने हनुमान घाट का किया निरीक्षण
इटावा : छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर इटावा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान घाट पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने घाट पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए, जिससे छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
इटावा पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में अपने धार्मिक आयोजन संपन्न कर सकें।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.