खेत पर काम कर रहे किसान की बिजली के करंट से हुई दर्दनाक मौत
बसरेहर : चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कटिया में खेतों पर काम कर रहे 47 वर्षीय किसान की बिजली के करंट से हुई दर्दनाक मौत जानकारी के अनुसार आजाद सिंह 47 वर्ष सीताराम निवासी कटिया थाना चौबिया जनपद इटावा । वह अपने खेतों पर काम कर रहा था किसी तरह बिजली की चपेट में आने जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है । मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रो हुआ बुरा हाल । वहीं परिवार वालों ने इसकी जानकारी चौबिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर इटावा पीएम के लिए भेज दिया गया है ।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना
No Previous Comments found.