अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त

इटावा : अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 25.03.2026 को थाना ऊसराहार पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा आपराधिक अभिसूचना के आधार पर  रुद्रपुर चौराहे के पास से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया ।
पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम सुमित उर्फ ओमेन्द्र सिंह पुत्र अवधेश सिंह बताया गया।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना ऊसराहार पर  मु0अ0सं0 40/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
 सुमित उर्फ ओमेन्द्र सिंह पुत्र अवधेश सिंह नि0 सरसई नावर थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र करीब 20 वर्ष  ।
पंजीकृत अभियोग-
 मु0अ0सं0 40/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऊसराहार जनपद इटावा 
बरामदगीः -
01 अवैध तमंचा 315 बोर ।
02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
पुलिस टीम- थानाध्यक्ष ऊसराहार श्री बलराज भाटी, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 तरुण प्रताप सिंह मय का0 कपिल कुमार व का0 आशीष मलिक ।

रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.