जसवंत नगर में सनसनी गाड़ी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

इटावा : जसवंत नगर क्षेत्र के नगला छंद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेदराम के घर के बाहर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर : विशाल कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.