जाने इस आर्टिकल में कैसे फेस की स्किन को करें प्रोटेक्ट
1.सूरज की UV रेज से बचें - सूरज की UV किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण दिख सकते हैं. हमेशा SPF वाले सनस्क्रीन का उपयोग करें, खासकर जब आप बाहर जाएं.

2. फेशियल क्लींजर का इस्तेमाल करें- चेहरे को दिन में दो बार, नर्म और माइल्ड क्लींजर से धोएं, जिससे गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ हो जाए.
![]()
3. मॉइस्चराइज करें - स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए अच्छे मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें. यह स्किन को ड्राई होने से बचाता है और स्वस्थ बनाए रखता है.
4. पानी पीएं - शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी का सेवन अधिक करें. इससे स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और ग्लो आता है.
5. सही आहार लें - अपनी डाइट में फल, सब्जियां, और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर भोजन शामिल करें. इससे स्किन स्वस्थ रहती है और चेहरे पर दाग-धब्बे कम होते हैं.
6 चेहरे को सही से साफ करें- एक्ने होने पर अपने चेहरे को साफ रखना जरूरी है. गंदगी और ऑयल से बचने के लिए एक्ने फॉर्मूला वाला फेस वॉश इस्तेमाल करें.
7 टी ट्री ऑइल- टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने के बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं. इसे प्रभावित क्षेत्र पर हल्के से लगाएं.
No Previous Comments found.