जनपदीय पुलिस ने 2126 अपराधियों का किया सत्यापन
फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम व उनके अनावरण के लिए जनपद की पुलिस द्वारा 10 वर्ष पुराने अपराधियों का रविवार को सत्यापन कराया गया क्योंकि अपराधिक घटनाओं में लिप्त अपराधी प्रायः अपराध को छोड़ नहीं पाते हैं और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए निरंतर अपराध करते रहते हैं। इसलिए जनपद में 10 वर्ष पुरानी घटनाओं में जैसे लूट, डकैती, चोरी, गौतस्करी, गौ-वध में लिप्त अपराधियों का जनपद स्तर पर डाटा संकलित किया गया है। तथा थानावार सूची को तैयार करके सत्यापन के लिए जनपद के सभी थानों में भेज दी गई है और अपराधियों के नाम, पता, तथा मोबाइल नंबर, जमींदार, रिश्तेदार ,और उनके वकील के बारे में जानकारी की गई। तथा अपराधियों की फोटो लेकर डोजियर फाइल बनाई गई है ।अपराधियों के सत्यापन के लिए थाने में रजिस्टर तैयार किया गया है। और सत्यापन करने वाले अधिकारी कर्मचारी द्वारा प्रत्येक महीने में अपराधियों की गतिविधि का विवरण दर्ज किया गया है और प्रत्येक थाने और कोतवाली पर एक-एक अधिकारी कर्मचारी एक-एक अपराधी की निगरानी के लिए लगाया गया है। जनपद में पुलिस द्वारा जनपद के कुल 2126 अपराधियों का सत्यापन किया गया है। जिसमें चोरी नकबजनी, 1389 अपराधी, व 538 डकैती 65 ,गौ तस्करी गोवध में कुल 134 , अपराधियों का सत्यापन हुआ है। गैंगस्टर एक्ट के 5 अभियुक्त पंजीकृत करते हुए। 30 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीटर खोली गई। अपराधियों पर जनपद के सभी थानों कोतवाली द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस पर अपराधियों पर नियंत्रण करने में काफी सफलता प्राप्त हुई है।
रिपोर्टर : आदेश

No Previous Comments found.