सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है भारत: गोयल

सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है भारत: गोयल 

लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कार्यक्रम में देश और प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगले ढाई से तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। गोयल ने कहा कि आज देश का हर वर्ग सशक्त हुआ है और भारतीय पासपोर्ट को दुनिया में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, जो 2014 से पहले संभव नहीं था।

सांस्कृतिक और पुरातन धरोहर की भूमि है लखनऊ- 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े आठ वर्षों में माफियाओं से मुक्ति दिलाकर और सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित कर उत्तर प्रदेश को देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनाना प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने लखनऊ को विचार, संस्कृति और संवाद की परंपरा वाला विशिष्ट शहर बताया।

प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पंकज चौधरी की तारीफ की- 

प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी की सराहना करते हुए गोयल ने कहा कि वे पंचायत से पार्लियामेंट तक के प्रतीक हैं और भाजपा अध्यक्ष पद सम्मान नहीं बल्कि दायित्व और चुनौती है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया, वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पंकज चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.