तहसील फतेहपुर सभागार में मेघावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

फतेहपुर : बाराबंकी। पढ़ाई तो सभी विद्यार्थी करते है लेकिन नाम उन्ही का होता है जो अलग तरीके से पढ़ाई करते है। मेहनत और लगन से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है बस लगन के साथ इच्छा शक्ति होनी चाहिए। उक्त विचार तहसील सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लाखो की संख्या में परीक्षा देने के बाद टॉप टेन की सूची में आना विशेष प्रतिभा का प्रतीक है। हाई स्कूल इंटर के बाद अपना जीवन लक्ष्य तय करना होता है। विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश लेने जाते है तो आप को अपने जीवन में क्या करना है ये आपको व आपके परिवार को तय करना है। विद्यार्थियों को असामान्य बनने के लिए कुछ विशेष करना होगा। उन्होंने कहा कि इसका विचार अवश्य करे की आप लोगो को क्या बनना है क्योंकि जो समय निकल गया वह कभी वापस नहीं आता है अपने को श्रेष्ठ बनाने के लिए कुछ अलग तरीके से करना होगा। माता पिता को कष्ट दोगे तो कभी आगे नही बढ़ सकते हो। अपने समय का सदुपयोग करे। जिस समाज में हम पैदा हुए है उसमे भी हमारी जिम्मेदारी है की हम देश हित में क्या योगदान कर सकते है। इस दौरान विधायक ने मेधावी छात्र छात्राओं में 32 मेधावियों को साइकिल व 30 मेधावियों को बैग, पुस्तके देकर सम्मानित किया। वही प्रदेश में 7वां व जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी वर्मा को टैबलेट देकर उसका मान बढ़ाया। इस मौके पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, गोवर्धन आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा नंदा, अखिलेश चंद्र शास्त्री, विपिन राठौर, मनोज सिंह, अंशुमान मिश्र, रामकुमार गिरि, हेमंत दास, आशुतोष वर्मा, सुमन शुक्ला आदि प्रधानाचार्य व प्रबंधक भी मौजूद रहे। सम्मानित किये गए छात्र छात्राओं में इंटर में रोहित कुमार मौर्य, मीनाक्षी वर्मा, स्वस्तिका सुबेरिया, विकास कुमार भारती, चारु लता निगम, अर्चिता कुमारी, अभिमन्यु विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, अनुपमा वर्मा, शिवानी यादव, अनुष्का वर्मा, आदेश वर्मा, तान्या सिंह, रिमझिम, अभिजीत वर्मा, अंशिका वर्मा, मुस्कान बानो, रश्मि, स्वभी सिंह, पल्लवी वर्मा, संध्या यादव, अभिषेक कुमार, विदुषी प्रिया दर्शनी सिंह, सावित्री देवी, नैनसी वर्मा, आदित्य कुमार, सरीन बानो, हाई स्कूल में अंकिता वर्मा, प्रिया वर्मा, सौरभ, सौरभ कुमार, निहारिका, अहम जायसवाल, दिव्यांशी वर्मा, अनाम, आकाश, शनि वर्मा, उज्वल जैन, शुभम कुमार, सुहानी वर्मा, दिव्यांशी यादव, संजना यादव, अर्पित मिश्र, वंदना, आकांक्षा, शुभी वर्मा, आर्य पाठक, अनिका सिंह, सचिन पटेल, सौरभ, अनामिका अवस्थी, अजय कुमार, अरुण कुमार, आकाश, काजल, आयुष पटेल, शिवांशु सिंह, सुभी वर्मा, अंशिका, अर्चना, दिव्यांश सिंह, आराध्य कुमार इन मेधावियों को सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.