उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

फतेहपुर : शासन के निर्देशानुसार बीते दिन महीने के पहले शनिवार को तहसील फतेहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने की, सम्पूर्ण समाधान दिवस में  कुल 43 प्रार्थना पत्र आये  जिसमें से 11 मामालों का संबंधित अधिकारीयों द्वारा करा दिया गया प्रार्थना पत्रों में राजस्व संबंधित 7 प्रार्थना पत्र आये पुलिस विभाग से सम्बंधित 4 प्रार्थना पत्र आये, विकास विभाग से सम्बंधित 4 प्रार्थना पत्र आये,  खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 15 प्रार्थना पत्र आये, विद्युत विभाग से संबंधित 7 प्रार्थना पत्र आये, बैंक से सम्बंधित 2 प्रार्थना पत्र आये,नगर निकाय से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया,चकबंदी विभाग से सम्बंधित  1 प्रार्थना पत्र आया,जिला दिव्यांग अधिकारी से सम्बंधित 2 प्रार्थना पत्र आये सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ जगतराम कनौजिया, तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत,  बी डी ओ फतेहपुर, उपखण्ड अधिकारी विद्युत फतेहपुर मनोज यादव भी मौजूद रहे । इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 प्रार्थना पत्रों का सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर निस्तारण करा दिया गया इन प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बैंक और चकबंदी विभाग से संबंधित मामले शामिल थे। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक और सर्किल के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर निस्तारण करना है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें


रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.