सामाजिक कार्यों एवं सड़क सुरक्षा के दूत फिरोज़ खान को मिला समाज सेवा रत्न सम्मान 2025, अब तक 30 राष्ट्रीय पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित*

फतेहपुर : मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे के जोधपुर पाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग के वरिष्ठ सीएसआर एवं सुरक्षा प्रबंधक शायर एवं कवि फिरोज खान को डायमंड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के समाज सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। ये पुरस्कार उन्हें सामाजिक कार्यों तथा सड़क सुरक्षा और रक्षा कार्यक्रम मे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है यह अवॉर्ड उन्हें दिल्ली स्थित स्टार होटल में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया। पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश राठौर ने बताया कि देश के अनेक राज्यों की प्रमुख हस्तियों को उनके सामाजिक दायित्व एवं कार्य निर्वहन के लिए दिया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राठौर एवं उनकी जुरी कमेटी ने फिरोज खान को उनके सामाजिक दायित्व,आर्थिक निर्वहन,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय राजमार्ग में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम, एवं तत्काल रूप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं ग्लोबल वार्मिग के अंतर्गत हाइवे किनारे काफी संख्या में पौधरोपण, अब तक आप ने विभिन्न स्थान स्कूल ,कॉलेज, राजस्थान के कई जिलों, ग्राम पंचायत में लगभग 650 कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के साथ लगभग एक लाख स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के लिए सम्मान पत्र दिया गया है। लगभग पंद्रह सौ बेसहारा गौवंशो हाइवे से संरक्षित कर उन्हें संरक्षण के लिए गौशाला भेजा  गया साथ ही सात सौ से अधिक निराश्रित गौवंशों के गले में रेडियम बेल्ट के साथ उनके सींग पर रेडियम पेंट लगाने , किसानों के लगभग तीन हज़ार ट्रैक्टर ट्राली के पीछे थ्री एम लाल रेडियम, दस हजार हेलमेट के पीछे रेडियम स्टिकर लगाने जैसे अनेकों सराहनीय कार्य किया है।आपको राजस्थान सरकार द्वारा 2022 मे राज्य स्तरीय पुरस्कार परिवहन मंत्रालय राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से  सम्मानित किया गया है।आपको राजस्थान परिवहन विभाग द्वारा पांच साल से लगातार सड़क सुरक्षा पुरस्कार जिला स्तर पर प्रादेशिक परिवहन विभाग द्वारा दिए गए है।  सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए  सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। उन्हें इसके पहले भी उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत नेपाल मैत्री सम्मान विदेश दूतावास काठमांडू  नेपाल से मिला है। अब तक फिरोज़ खान को तीस राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.