23 नवंबर को कुल हिन्द नातिया मुशायरा बन्नी सूलेमाबाद में
फतेहपुर : कुल हिन्द नातिया मुशायरा बन्नी सूलेमाबाद में 23 नवंबर को बाद नमाज़ ईशा आयोजन होगा।जिसकी सदारत हज़रत मौलाना असग़र अली नदवी करेंगे। मेहमाने खुसूसी जनाब ब्रज पाल सिंह (ज्ञानू सिंह) पुर्व ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज व जनाब इरशाद अहमद क़मर चेयरमैन आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर करेंगे। इस मुशायरे में मुल्क के मशहूर शोरा इकराम तशरीफ़ लायेंगे। असद आजमी, आफताब रहबर कलकतवी, फारुक दिलकश, वसीम रामपुरी, कलीम तारिक सैदनपूरी, तनवीर अख्तर माऊ,कारी परवेज़ यजदानी, कारी सरताज आलम सुल्तानपूरी,अबुल हादी फैजी, हंजला अरकम,यूसुफ फतेहपुरी आदि शायर अपना अपना कलाम पेश करेंगे। उक्त जानकारी मुशायरा कनवीनर अज़ीम अंसारी और मुशायरा सेक्रेट्री डॉ० जफरुल अंसारी ने दी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.