खागा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का कचहरी गेट पर भव्य स्वागत
खागा फतेहपुर : देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर उनके चाहने वालो ने जोरदार स्वागत किया कचहरी गेट पर एकत्र अधिवक्तागणों व युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।जानकारी के अनुसार भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनने के बाद अन्नू श्रीवास्तव पहली बार खागा नगर में पधारे थे इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पुराने मित्रो से साझा की।युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रितेश पांडेय व अधिवक्ता इसराइल फ़ारूक़ी के नेतृत्व में कचहरी गेट पर सैकड़ो लोगो ने एकत्र होकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सरोज पांडेय , संजय श्रीवास्तव ,नागेंन्द्र त्रिपाठी. राजू दुबे, सुशील त्रिपाठी , अनूप कौशल , नीतू जयसवाल एडवोकेट, सोनू सिंह , श्याम कुमार गुप्ता एडवोकेट, अरविंद पांडेय एडवोकेट, पत्रकार राम नारायण विश्वकर्मा, मनोज , अभिमन्यु सिंह एडवोकेट, हेमचंद्र शर्मा एडवोकेट, आशु शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अमित कुमार

No Previous Comments found.