फतेहपुर प्रशासन की लापरवाही के चलते युवक की बेमौत का जिम्मेदार कौन
खागा, फतेहपुर : प्रशासन की लापरवाही के चलते एक युवक । असमय मृत्यु के आगोश में समा गया। जबकि नगर में लंबे अरसे से ओवरलोड वाहनों की नो एंट्री की मांग लगातार किया जा रहा है। अगर बेबाकी से कहा जाए तो युवा की मौत का जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन ही है।
बताते चलें कि तत्कालीन जिला अधिकारी ने नगर में बड़े वाहनों की नो एंट्री का फरमान जारी किया था अधिकारी गये तो नियम भी गया और निर्वाध रात दिन ओवरलोड मोरम वाहनों का आवागमन चल रहा है जिसके चलते एक परिवार का दीपक बुझ गया। प्रश्न यह उठता है कि इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा। जानकारी के अनुसार नगर के व्यापारी नरसिंह का पुत्र देर शाम समोसा लेने गया था तभी वह बेकाबू ओवरलोड मोरम वहान से दुर्घटनाग्रस्त होकर मौत के आगोश में समा गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर कानूनी खानापूर्ति करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है लेकिन संवेदनहीन स्थानीय प्रशासन केवल कानूनी दांवपेंच तक सीमित है। इस प्रकार खागा नगर में प्रतिवर्ष अनेक लोगों की ओवरलोड वाहनों से जाने जा रही हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन केवल कानूनी दांवपेंच तक ही सीमित है। जबकि स्थानीय व्यापारियों में लगातार आक्रोश बना है। ओवरलोड मोरम वहानो पर नो एंट्री लागू किया जाए लगभग आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं स्कूल छुट्टी होते ही सड़कों पर निकल पड़ते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती लेकिन प्रशासन स्वविवेक छोड़िए मांगों पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा और लोग बेमौत मारे जा रहे हैं।
रिपोर्टर : मो० अब्बस

No Previous Comments found.