17 माह के शानदार कार्यकाल के बाद फतेहपुर डीएम रविंद्र सिंह की विदाई

फतेहपुर : जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह जी का आज शासन द्वारा स्थानांतरण कर विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त  ऊर्जा श्रोत विभाग, उ0प्र0 शासन, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक, उ0प्र0 रेनुवबिल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लि0 की जिम्मेदारी दी है। आपको 15 सितम्बर 2024 को जनपद का कार्यभार संभाला और करीब एक वर्ष 07 माह का कार्यकाल रहा। जिलाधिकारी महोदय का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं ने जनपद को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है, योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा 

   इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) श्री अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (महोदय) श्री सुनील कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों ने जिलाधिकारी महोदय को भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्टर : बी के श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.