फतेहपुर में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फतेहपुर - जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। गुरुवार को कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतें एसपी ने एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय-सीमा में निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद,महिला उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई मामले सामने आए। एसपी ने सभी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर - सय्यद शरीब कमर


No Previous Comments found.