शादी से लौट रहे दादी-पोते को ट्रेलर ने कुचला, दादी की मौत, पोता अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर : में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहबलपुर के पास शनिवार को एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दादी और पोते को टक्कर मार दी। हादसे में दादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मासूम पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है।

रिपोर्टर : शारिब कमर आज़मी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.