फतेहपुर में जनगणना-2027 का आगाज: डीएम ने की स्व-गणना, जनपदवासियों से की भागीदारी की अपील
फतेहपुर : जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत के साथ फतेहपुर में बुधवार को स्व-गणना अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में खुद स्व-गणना कर स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) जनरेट की और अभियान का शुभारंभ किया।
डीएम ने बताया कि स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान सभी नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी जानकारी भरकर एसई आईडी प्राप्त कर सकते हैं। इससे जनगणना कर्मी के घर आने पर प्रक्रिया तेज होगी।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से तय समयसीमा में स्व-गणना कराएं। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लें और अपने माध्यमों से जनपदवासियों को जागरूक करें, ताकि शत-प्रतिशत लोग स्व-गणना कर सकें।जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जनगणना-2027 के पहले चरण का आगाज हुआ। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने स्व-गणना कर अपनी एसई आईडी जनरेट की। यह स्व-गणना 7 मई से 21 मई तक चलेगी। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों, कर्मचारियों और मीडिया से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि मीडिया अपने संस्थानों के जरिए लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करे। इस दौरान डीआईओ मनोज कुमार गुप्ता,व मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर आज़मी


No Previous Comments found.