पुलिस पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण को एसपी ने की संगोष्ठी, बैंक ने दिए स्मृति चिन्ह
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में जिले भर से आए बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनरों ने प्रतिभाग किया।
एसपी ने पेंशनरों की पेंशन, चिकित्सा, बैंकिंग व अन्य प्रशासनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। संगोष्ठी में क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
रिपोर्टर : शारिब कमर आज़मी

No Previous Comments found.