फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया थाना मलवां का औचक निरीक्षण

फतेहपुर : जनपद में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज थाना मलवां का व्यापक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई से लेकर बैरक, शस्त्रागार, CCTNS कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना और हवालात तक हर व्यवस्था को बारीकी से परखा। एसपी ने साफ कहा कि CCTNS प्रणाली को रोजाना अपडेट किया जाए। डेटा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। विवेचना की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।अनुशासन और स्वच्छता थाना प्रभारी समेत सभी उप निरीक्षकों और स्टाफ को अभिलेखों का रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।बैठक में समीक्षा निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना प्रभारी व समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के इस औचक निरीक्षण से जिले के अन्य थानों में भी हलचल तेज हो गई है। साफ संकेत है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई तय है।

रिपोर्टर : शारिब कमर अज़मी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.