फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की तीन वारदातों का खुलासा चार शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर : थाना कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने चोरों के गैंग पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने थाना कोतवाली व राधानगर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन बड़ी वारदातों का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एएसपी के पर्यवेक्षण तथा सीओ नगर के कुशल नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है।
चांदी के आभूषण बाईस नग बिछिया,तीन जोड़ी पायल, तीन सिक्के, दो अंगूठी, एक कमरबंद पेटी, एक गले की चेन एक अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, एक लॉकेट
तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक सब्बल, 6000 रुपये नकद घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया तीन वारदातों को दिया था अंजाम राधानगर 24 अप्रैल को दिन में ताला तोड़कर ₹10,000नकद चोरी
राधानगर पांच मई को घर से सोने की चेन, चांदी के सिक्के, बिछिया व ₹23,000 नकद चोरी कोतवाली 6 मई को दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व ₹2,50,000 नकद समेत लाखों की चोरी गिरफ्तार अभियुक्त, शिशु पासवान, 22 वर्ष, राधानगर,आशीष सिंह, 20 वर्ष, राधानगर ,दीपक कुमार उर्फ कमल, 26 वर्ष, राधानगर जगदीश सोनी उर्फ आजाद व भास्कर सोनी उर्फ गोलू, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को शाबाशी दी है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर : शारिब कमर अज़मी

No Previous Comments found.