राजेश चौधरी बने राष्ट्रीय महासचिव, विजय यादव ने सौपी यूपी की कमान

फतेहपुर :  खागा में श्री कृष्ण वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव का पूर्वी बाईपास पर भव्य स्वागत, राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी साथ ही बनाए गए यूपी प्रभारी,खबर जनपद फतेहपुर के खागा से है जहां मथुरा से प्रयागराज जाते हुए श्री कृष्ण वाहिनी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव का पूर्वी बाईपास स्थित सपा नेता भूप यादव के आवास पर ठहरे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसमें यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी पद पर निर्वाचित कर संगठन की कार्यकारिणी को नई मजबूती दी गई। पदाधिकारियों ने राजेश चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन का विस्तार और सामाजिक कार्य गति पकड़ेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि श्री कृष्ण वाहिनी का उद्देश्य समाज में सेवा, एकता और संस्कार को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाएं,कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे माहौल में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता देखने को मिली इस दौरान प्रमुख रूप से कमल सिंह राजावत निखिल राजावत साजिद कुरैशी भूपसिंह यादव शिव सिंह यादव नगर अध्यक्ष  यशवंत सभासद सपा दिनेश यादव नरसिंह यादव राहुल यादव महेंद्र मास्टर नरेंद्र सिंह यादव उमेश यादव ऋषि यादव देवा यादव विपिन सिंह सिंगरौर पिंटू सिंह अयान अहमद  महेंद्र सिंह कुल्लू यादव सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे..

रिपोर्टर : शारिब कमर आज़मी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.