किशनपुर पुलिस ने शातिर को अवैध तमंचे के साथ दबोचा, भेजा जेल

फतेहपुर :  थाना किशनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

आज बुधवार को थाना किशनपुर पुलिस ने राजेश निषाद पुत्र सीताराम निषाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अफजलपुर मजरे गढ़ा को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद थाना किशनपुर में मु0अ0सं0 129/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को उ0नि0 भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में हे0का0 योगेश कुमार और का0 अमन कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.