फतेहपुर में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें

फतेहपुर : ऑनलाइन दवा व्यापार और लंबित मांगों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फतेहपुर ने 20 मई को एक दिवसीय जिला व्यापी बंद का ऐलान किया है। इस संबंध में एसोसिएशन ने जिलाधिकारी फतेहपुर को मांगपत्र सौंपकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।  एसोसिएशन के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा, अध्यक्ष सुमित रस्तोगी और महासचिव राजेश सोनी ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी आह्वान का हिस्सा है। AIOCD देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है।  मांगपत्र में कहा गया है कि केंद्र व राज्य स्तर पर बार-बार निवेदन के बावजूद दवा व्यापार और जन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे अनसुलझे हैं। स्थिति चिंताजनक हो गई है और 12.40 लाख केमिस्ट व उन पर आश्रित करीब 4-5 करोड़ लोगों की आजीविका संकट में है।  एसोसिएशन के द्वारा ये  मांगें की गई है।अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक 28 अगस्त की अधिसूचना GSR 817(E) की वापसी बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण बंद हो 26 मार्च 2020 की अधिसूचना GSR 220(E) की वापसी संस्थापक सदस्य मनोज मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से नकली दवाओं का खतरा बढ़ा है और मरीजों की सुरक्षा दांव पर है। बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाएं बांटी जा रही हैं। ऑफलाइन केमिस्ट ही दवा कानूनों का पालन करते हैं।  

एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाए। 20 मई को फतेहपुर जनपद की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। आपातकालीन सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर बाद में जानकारी दी जाएगी।  मांगपत्र पर किशन मेहरोत्रा, सुमित रस्तोगी, राजेश सोनी, मनोज मिश्रा, गगन अग्रवाल, राजा गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, राजीव कुमार, यतीश रायजादा, प्रतियोग प्रताप, बेटू यादव, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार साहू, राहुल विश्वकर्मा सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.