हत्या के मामले में ₹25,000 का इनामी अभियुक्त पत्नी सहित गिरफ्तार

फतेहपुर - मलवां थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी बदमाश मानसिंह और उसकी पत्नी तारावती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना मलवां पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त में  मानसिंह पुत्र राज उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम बुधइयापुर मजरे कोराई, थाना मलवां। इस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।तारावती पत्नी मानसिंह उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी उपरोक्त।दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 87/2026 धारा 103(1)/191(2) BNS व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित थे। पुलिस टीम ने आज सुबह 09:30 बजे रेलवे ओवर ब्रिज, ट्यूबवेल के पास से दोनों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में व0उ0नि0 विनोद सिंह, उ0नि0 बृजेश कुमार,उ0नि0 हरिश्चंद्र शुक्ला, उ0नि0 नागेश कुमार गिरि, का0 अजीत कुमार, का0 अभिषेक दुबे, म0 का0 लवली और म0का0 रंजना शामिल रहे।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.