मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

फतेहपुर- पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2)’ के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का त्वरित व विधिपूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार को जनपद के बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.