आंधी-तूफान के घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम
फतेहपुर- अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर आंधी-तूफान में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने वार्डों में जाकर एक-एक मरीज से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
एडीएम ने घायलों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुमन्य अहेतुक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को निर्देशित किया कि सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
शारिब कमर


No Previous Comments found.